गौरव सिंघल, नागल। बडूली स्थित महर्षि दयानंद कालेज आफ एजुकेशन की छात्राओं को प्रदेश सरकार द्वारा युवा सशक्तिकरण योजना के तहत मोबाइल फोन वितरित किये गए।
इस अवसर पर पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार विशेष रूप से बेटियों को सशक्त करने के लिए अनेक योजनाओं को अंजाम दे रही है। जिसमें स्मार्ट फ़ोन व टेबलेट वितरण प्रमुख है। पुंडीर ने कहा कि देश की लडकियां प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। संस्था अध्यक्ष मतलूब अहमद ने कहा कि योगी, मोदी सरकार की तरह उनका भी एक सपना है कि क्षेत्र की लडकियां उच्च शिक्षित बने विशेष रूप से मुस्लिम समाज की लडकियों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। इस अवसर पर स्मार्ट फोन पाकर छात्राओं के चेहरे खिले हुए दिखाई दिए।
इस दौरान नरेश कुमार, अनीस अहमद, मेहरबान अली प्रधान, नबाब अली, ब्रजवीर, वीरेंद्र कुमार, सुहैल, शारिक मलिक, डा योगेन्द्र पंवार, मोनिका त्यागी, वासिल मलिक, फरहा मलिक, कादिर मलिक, काफिया, स्वाति, दुर्गेश, पूजा, मेघा आदि मौजूद रहे।


