एसडीएम ने बजाज शुगर मिल पहुंचकर ली गन्ना भुगतान की जानकारी

गौरव सिंघल, नागल। एसडीएम संजीव कुमार ने राजस्व टीम के साथ बजाज शुगर मिल पहुंचकर बकाया गन्ना भुगतान की जानकारी लेते हुए मिल प्रबंध तंत्र को चेताया कि यदि किसानों का बकाया भुगतान जल्द ना किया गया तो मिल के खिलाफ और अधिक कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि  प्रशासन किसानों के बकाया गन्ना भुगतान दिलाने को गंभीर है तथा शासन की मंशा अनुसार किसानों का गन्ना भुगतान न होने तक कार्रवाई जारी रखेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post