गौरव सिंघल, नागल। आईआईएमटी कालेज उमाही में आयोजित वार्षिकोत्सव अभिव्यक्ति 2022 का शुभारम्भ संस्था चेयरमैन डा. एससी कुलश्रेष्ठ, सचिव ईशु मित्तल, राज्यमन्त्री जसवन्त सैनी व बृजेश सिंह, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।
राज्यमन्त्री जसवन्त सैनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास तीव्र गति से हो रहा है तथा छात्रों को नौकरी के लिए प्रदेश के बाहर नहीं जाना पड़ेगा। पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि छात्रों के जीवन में एक लक्ष्य होना जरूरी है, जिससे भविष्य में देश के लिए कुछ अच्छा योगदान दे सके। संस्था चेयरमैन डा. एससी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं में आगे बढ़ने की भावना प्रबल होती है।
सचिव ईशु मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम में मेधावी छात्रों व विभिन्न क्षेत्रो में मैडल प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जा रहा है। संस्था के उपनिदेशक आशुतोष गुप्ता ने सभी आगंतुकों का आभार जताया। कार्यक्रम में विभिन्न रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। मंच का संचालन डा. स्वीटी मालिक व भानू प्रताप ने किया।
कार्यक्रम में सचिन संगल, उदित चौहान, डा. कमल कृष्ण, अंकुर त्यागी, वीएस कुशवाहा, अवनीश चौहान, सूर्यकान्त, अश्वनी, सुविधा, तनिष्का शर्मा, अंकित मेनवाल, ओमपाल, कल्पना शर्मा, छवि त्यागी, साक्षी शर्मा, कामिनी, मालविका आदि मौजूद रहे।



