गौरव सिंघल, नागल। रेलवे रोड पर हो रहे जलभराव की शिकायत पर मौके पर पहुंचे एसडीएम संजीव कुमार ने ग्राम सचिव को तुरंत समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए। बता दे कि रेलवे रोड़ स्थित एक कालोनी में जल निकासी न होने के चलते सडक पर हो रहे जलभराव की समस्या से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, रेलवे रोड के व्यापारियों ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों को कई बार की थी, लेकिन कोई समाधान ना होते तो देख गुरुवार को किसान यूनियन के बैनर तले जिला महासचिव सौरभ त्यागी के नेतृत्व में व्यापारियों ने एसडीएम कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन करते हुए धरना दिया था, जिस पर एसडीएम देवबंद ने मौके पर पहुंचकर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था।
आज मौके पर पहुंचे एसडीएम संजीव कुमार ने ग्राम सचिव नैन सिंह सैनी को तुरंत जल निकासी हेतु उचित प्रबंध किए जाने के निर्देश दिए है।
