गौरव सिंघल, देवबंद। कोतवाली क्षेत्र के गांव मिरगपुर में बाबा फकीरादास की सिद्धपीठ पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में शामिल होने के लिए गांव मिरगपुर पहुंचे विधायक उमेश कुमार ने कहा कि गांव मिरगपुर आकर बाबा फकीरादास का आर्शीवाद प्राप्त करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
उन्होंने सरकार पर निशाने साधते हुए कहा कि आटे, चावल और दूध जैसी चीजों पर जनता को कभी टैक्स नहीं देना पड़ा लेकिन अब हमें यह समय भी देखना पड़ रहा है। आम आदमी कमर तोड़ मंहगाई से परेशान है और व्यापारियों को जीएसटी ने सता रखा है। उन्होंने कहा कि सरकार को बढ़ती मंहगाई पर नियंत्रण करना चाहिए ताकि जनता को राहत मिल सके।
विधायक ने कहा कि चीन को हमारे बहादुर फौजियों ने मुंह तोड़ जवाब दिया है। हमारे देश की सीमाएं इतनी कमजोर नहीं कि दुश्मन इसके अंदर घुस जाएं। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक सुशील चौधरी, राजेंद्र सिंह, बंटी चौधरी, राहुल चौधरी, रविंद्र चौधरी, पप्पू चौधरी, चिंटू चौधरी आदि मौजूद रहे।


