शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जिला क्रीडाधिकारी ने बताया कि खेल निदेशालय एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर के निर्देशानुसार 28 से 31 दिसम्बर तक प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका हैण्डबाल प्रतियोगिता का आयोजन जौनपुर मे किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 17 दिसम्बर को स्थानीय स्पोर्टस स्टेडियम में जिला स्तर पर सब जूनियर बालिका हैण्डबाल चयन-ट्रायल करा लिया गया है, जिसमें 24 प्रशिक्षार्थियो ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि उक्त खेल में 24 दिसम्बर को मण्डलीय चयन-ट्रायल्स में प्रतिभाग करने हेतु जिला स्तर पर आशी, प्रियांशी, भूमि, माही, रिया, लक्ष्मी, खुशी, कोमल, पारस चन्द्रा प्रकाश, सताक्षी, निरंजना व वंशिका का चयन किया। उक्त चयन-ट्रायल्स रामकुमारवरिष्ठ हैण्डबाल खिलाडी, रेनू रानी, किरन गौतम, विकास कुमार, अंकित, अजय सैनी, नमन द्वारा कराया गया।

