डीएवी इण्टर कॉलेज में स्वास्थ्य जागरूकता गोष्ठी आयोजित

शि.वा.ब्यूरो, जानसठ डीएवी इण्टर कॉलेज में विद्यालय के प्रधानाचार्य समुद्र सैन के निर्देशन में विद्यालय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत एक स्वास्थ्य जागरूकता गोष्ठी का आयोजन जिला मानसिक स्वास्थ्य टीम द्वारा विद्यालय में गया, जिसमें डॉ. मनोज कुमार पांडे एवं अंशिका मलिक ने संयुक्त रूप से छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहने के लिए मानसिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है। उन्होंने चिता की जगह चितन करने व रोग से बचाव के लिए किए जाने वाले उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

बतौर मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने बताया की मानसिक रोग के प्रमुख लक्षणों में नकारात्मक विचार के साथ पर्याप्त नींद का नहीं आना, मिर्गी का दौरा पड़ना, अचानक बेहोश होना, हाथ व पैर में झिनझिनी होना, भीड़ में जाने से घबराना, आत्महत्या करने का विचार आना या कोशिश करना, बिना किसी कारण अचानक घबराहट होना, किसी के आसपास न होने के बाद भी किसी के होने की आशंका होना, अपने आप से बात करना आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि इसमें से किसी भी लक्षण के महसूस करने पर जिला मुख्यालय स्थित मानसिक रोग के निवारण के लिए बने विभाग से संपर्क करें, जहां इलाज के लिए दवा देने के साथ उचित परामर्श देने की व्यवस्था है। 

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार, विद्यालय के प्रधानाचार्य समुद्र सैन, डॉ. मनोज कुमार पांडे, अंशिका मलिक, मुस्कान वर्मा, जेनब, शिवकुमार, राजेश कुमार, बृजेश कुमार, अशोक कुमार, योगेश कुमार, सचिन कुमार शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post