रोहित मालवीय, शिक्षा वाहिनी समाचार पत्र।
मानव ने खुद अपनी
खुशियों को मार दिया
जब उसने कुल्हाड़ी
से पेड़ काट दिया ।
पेड़ से मिलती है वायु
जिससे जीवित रहते हम ।
इसलिए हम कहते तुमसे
पेड़ लगाओ मरते दम।
पेड़ लगावों उम्र बढ़ावो
अपना जीवन स्वर्ग बनाओ
पेड़ों से मिलती है छाया ।
जिसे स्वस्थ रहती काया।
जैसे करते है हम
अपने परिजन से प्यार ।
वैसे हि आज बनाये
सब वृक्षों को अपना यार ।
जब तक वृक्ष की शाखा
तब तक है मानव की आशा ।
जीवन का मूल्य बढ़ाना होगा
पेड़ हमें बहुत लगाना होगा ।
पेड़ पौधें को मत करो नष्ट
सबके जीवन में होगा कष्ट ।
कक्षा 11 वी विज्ञान संकाय शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दरबार कोठी आगर, (मालवा) मध्यप्रदेश
