विकास सिंदल, शिक्षा वाहिनी समाचार पत्र।
देखो विज्ञान का युग आया।
ढेर सारी खुशियाँ लाया।
मोबाईल,टीवी,सब दिखाया।
देखो विज्ञान का युग आया।
रेल मोटर वायुयान घुमाया।
सफर को बहुत सरल बनाया
सारी दुनिया होती एक।
देखो इसके जादू अनेक।
मोबाइल की महिमा भारी।
करली इसने सबसे यारी।
ढेर सारी मशीन बनाई।
काम से सबको राहत पाई।
बिजली बांध बगीचा प्यारे।
खुशियां पाते मानव सारे।।
कक्षा 12वी कला शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दरबार कोठी आगर, (मालवा) मध्यप्रदेश
