शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। कर करेत्तर, राजस्व वसूली एवं जनपद के विकास एवं लाभार्थीपरक योजनाओं सहित विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं में प्रगति की स्थिति एवं अन्य सम्बंधित विभागों द्वारा कराये जा रहें कार्याे में प्रगति से सम्बंधित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देश दिये जनपद में वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष कार्य करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि तालाबों पर अवैध कब्जे हटाने की कार्यवाही सख्ती से करें। साथ ही ऑनलाईन खसरा फीडिंगॉ स्वामित्व योजना भू मानचित्रों का डिजाईटेशन पर निरन्तर कार्य करें।
जिलाधिकारी ने नगर निकाय निर्वाचन के दृष्टिगत समस्त मतदान केन्द्रोें का निरीक्षण करने तथा जिन स्थानों से मतदान पार्टिया की रवानगी, स्ट्रांग रुम एवं मतगणना का कार्य किया जाना वहां शान्तिपूर्ण मतदान कराने हेतु कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, पानी की उचित व्यवस्था, चिन्हित स्थानों पर बैरीकैडिंग इत्यादि व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दियें।
जिलाधिकारी ने विकास कार्याे की समीक्षा करते हुए कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षाॉ सरकार द्वारा किसानों को दिये जा रहे अनुदान/छूट खाद बीज की उपलब्धताॉ किसान सम्मान निधि योजना, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान भारत योजना के तहत बनाये जा रहे गोल्डन कार्ड धारको को मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों आदि के बारे में भी जागरूक किया जाए। बैठक में विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के सापेक्ष आधार सीडिंग कराये जाने के कार्य में प्रगति आदि से सम्बंधित दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने मीटिंग में अनुपस्थित अधिकारीयों के वेतन रोके जाने के निर्देश दियें। जिलाधिकारी ने जो क्षेत्र परिसीमन पश्चात नगरीय क्षेत्रों में सम्मिलित हुए उनका सर्वे करते हुए पात्र लाभार्थियों को चिन्हित कर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाये जाने के निर्देश दियें तथा जिन लाभार्थियों को आवास आंवटित किये जा चुके है उनकी ईदृबुकलेट तैयार कर उपलब्ध करायें।


.jpeg)
.jpeg)

