शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। एसडी काॅलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में बीएससी सीएस द्विृतीय सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित होने के उपलक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम स्थान पर आने वाली हर्षिका ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किये, सताक्षी गर्ग ने 85.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके द्वितीय व शगुन ने 79 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में काॅलेज के प्राचार्य डा0 संदीप मित्तल ने कहा कि बच्चों की मेहनत व शिक्षको का सही मार्ग दर्शन ही बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाता हैं। उन्होंने कहा कि हमारे काॅलेज का परीक्षाफल इस वर्ष भी पिछले वर्ष की ही तरह बहुत अच्छा रहा है।
विभागाध्यक्ष डा0 संजीव तायल ने कहा कि एसडी काॅलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में छात्र-छात्राओं के लिये प्लेसमेंट के मार्गदर्शन की समुचित व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि बीएससी सीएस के अधिकतर छात्र-छात्रायें विभिन्न बहुराष्ट्रीय कम्पनियों में कार्यरत है। एसडी काॅलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में काॅलेज के द्वारा समय-समय पर विभिन्न कम्पनियों की इंडस्ट्रियल विजिट करायी जाती है, जिससे छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास की भावना बनती है व उन्हे अपने बारे में भविष्य के निर्णय लेने के लिये आसानी हो जाती है। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्रायें बीएससी सीएस के अन्तिम वर्ष में अलग-अलग कम्पनियों में ट्रैनिग करते है, जिसकी व्यवस्था भी काॅलेज के माध्यम से करायी जाती है।
डा0 आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि चाॅदना दीक्षित, रोबिन गर्ग, प्राची संगल, मौ0 अन्जर, मोहित गोयल, श्वेता, राहुल शर्मा, प्रियंका शर्मा, रितु, अनुज गोयल, अवनी सिंघल, शशांक भारद्वाज, प्रशान्त गुप्ता, विनिता चौधरी, अमित, सतीश व उमेश मलिक आदि शिक्षक व स्टाॅफ नें छात्र-छात्राओं को बधाई व आर्शीवाद दिया।

