शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। एसडी कालेज एसडी कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी में डिप्लोमा पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के माध्यम से विभिन्न विषयों जैसे तकनीकी, सामाजिक, पर्यावरण आदि का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण, प्रदूषण, कम्प्यूटर तकनीक, हाईब्रिड कार, ग्रीन बिल्डिंग, पावर प्लांट जैसे अनेक विषयों पर पोस्टर बनाकर अपने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर सस्थान के अधिशासी निदेशक प्रो0 (डा0) एसएन चौहान ने छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता के टिप्स देते हुये बताया कि छात्र-छात्राओं को नियमित पठन-पाठन के साथ-साथ कम्यूनिकेशन स्क्लि, अनुशासन, अध्ययतन तकनीकी, सांस्कृतिक व समसामयिक विषयों को पढ़ना व सीखना चाहिये। उन्होंने कहा कि ज्ञान ही व्यक्ति की सबसे बड़ी पूँजी है। उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान परम्परा में कहा गया है कि ज्ञानम् परम् निधानम् के साथ ही हमारा ज्ञान व्यवहारिक भी होना चाहिये। उन्होंने कहा कि ज्ञान के छः आयाम होते हैं, जिनमें प्रथम याद रखना, दूसरा समझना, तीसरा प्रयोग करना, चौथा विश्लेषण करना, पाँचवा मूल्यांकन और छठवां सृजन। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को ज्ञानोन्मुखी होना चाहिये।
प्रो0 एके गौतम ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हे अनुशासन में रहने सहित शिक्षा क्षेत्र की कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रो0 पारेश पुण्डीर ने बताया कि स्वच्छ पर्यावरण ही हमारी परम् आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने हेतु सर्वप्रथम हमे अपने आस-पास अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए।
प्रतियोगिता मे हर्षित, रितिक, सागर आयुषी, कशिश, विधि, नीलम व मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष पुनित गोयल आदि छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में शिवानी कौशिक, मोनिका सिंह, आंकाक्षा बंसल, आंकाक्षा वत्स, पुनीत गोयल, विकुल कुमार, मुरसलीन रहमान, अनुज कुमार, निलाँशू गुप्ता, गिरधारी लाल, शुभम कश्यप, रिषभ भारद्वाज, सचिन कुमार, सोमपाल आदि का विशेष सहयोग रहा।



