चरस के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार

गौरव सिंघल, सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले शातिर नशा तस्कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से कुल 320 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है।ऑपरेशन सवेरा-नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक हृदय नारायण सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान शातिर नशा तस्कर समीर पुत्र शमीम को निर्माणाधीन बाईपास नई वस्ती हलालपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से कुल 320 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post