हत्या के प्रयास में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

गौरव सिंघल, गंगोह। थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। फरमान पुत्र शब्बीर अहमद की तहरीर पर अपने भाई के साथ मारपीट व गाली-गलौज करने के सम्बन्ध में नदीम पुत्र नानू, सद्दाम पुत्र नानू, सब्बू पुत्र मुस्तफा, फाजिल पुत्र मुस्तफा, युनुस पुत्र फजल के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था।

थाना पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमें में वांछित सद्दाम पुत्र नानू, फाजिल पुत्र मुस्तफा को टैम्पू स्टैण्ड ग्राम लखनौती से गिरफ्तार किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post