गौरव सिंघल, देवबंद। पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने आज जनता दरबार लगाकर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता की। जनता दरबार में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने स्वास्थ्य, पुलिस व अन्य जन समस्याओं को पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर के समक्ष रखा। शशिबाला पुंडीर ने रणखंडी व फुलास गांव में डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग को लेकर अपर मुख्य सचिव व मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बातचीत की। इसके अलावा कानून व्यवस्था एवं पुलिस से जुड़ी शिकायतों को लेकर एसपी देहात व सीओ से भी वार्ता कर समाधान की मांग की।
पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने जनता दरबार लगाकर सुनी क्षेत्रवासियों की समस्याएं
byHavlesh Kumar Patel
-
0
