शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। अल्पसंख्यक कांग्रेस मुजफ्फरनगर के कार्यकर्ताओं ने संसद सदस्य व लोकसभा में मुख्य विपक्षी नेता (एलओपी) राहुल गांधी का जन्मदिन अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हकीम जफर महमूद के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष फैज मोहम्मद खान के आवास के सामने केक काटकर मनाया गया।
इस अवसर पर हकीम जफर महमूद ने कहा कि हमें अपने जननायक न्याय और संविधान एवं लोकतंत्र बचाने के लिए संघर्ष करने वाले, नफरत भरे माहौल में मोहब्बत की बात करने वाले तथा समाज के सभी वर्गों के अधिकारों की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ने वाले नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर संकल्प लेना है कि प्रत्येक कार्यकर्ता तन-मन-धन के साथ मेहनत करके आगामी चुनाव में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए कमर कस लें। उन्होंने कहा कि मैं ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूं। कार्यक्रम में फैज मोहम्मद खान, सरदार फारुकी, दिलशाद सिद्दीकी, मोहम्मद अहमद, रिजवान सिद्दीकी, ममनून अंसारी एडवोकेट, गफ्फार त्यागी, राशिद मलिक व आमिर एडवोकेट आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
