एमएससी होम मैनेजमेंट के चतुर्थ सेमेस्टर में श्री राम गर्ल्स कॉलेज की मुस्कुराना ने 86.65 प्रतिशत अंक प्राप्त किया

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। श्री राम गर्ल्स कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग के एमएससी होम मैनेजमेंट के चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राओं ने श्री राम गर्ल्स कॉलेज के परीक्षाफल में सर्वोत्तम अंक प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। मुस्कुराना ने 86.65 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, सलोनी ने 84.45 प्रतिशत अंको के साथ द्वितीय और अंजली ने 84.45 प्रतिशत अंको के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

श्रीराम ग्रुप ऑफ कालिजेज् के चेयरमैन डॉ0 एससी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि निरन्तर कठिन परिश्रम से सफलता सम्भव हो पाती है। श्री राम गर्ल्स कॉलेज की डीन डॉ0 श्वेता राठी ने कहा कि कॉलेज का अनुशासनात्मक तथा कलात्मक वातावरण छात्राओं के सर्वागीण विकास के लिए आवश्यक होता है।
इस अवसर पर श्रीराम गर्ल्स कॉलेज की डीन डॉ0 श्वेता राठी सहित प्रवक्ता रूबी पोसवाल, ईषा अरोरा, अलीना सिदीकी, सोफिया अंसारी, पायल पुंडीर, काजल और आयशा गौर ने सभी छात्राओं को उनकी सफलता के लिए बधाई दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post