महिला एवं बालिकाओ के अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। अपर जिला व सत्र न्यायाधीश  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अनिल कुमार ने बताया कि आज 15 दिसम्बर को उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त कलेन्डर के अनुसार जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण केे अध्यक्ष चवन प्रकाश केे निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से एसडी इण्टर बालिका विद्यालय में महिला एवं बालिकाओ के अधिकार विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारम्भ अपर जिला एवम् सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव द्वारा मॉ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण करके किया गया। उन्होंने बताया कि संविधान व सभी कानूनों में बालिकाओं व महिलाओं को समान अधिकार प्राप्त है बस आवश्यकता जागरूकता की है।उन्होंने बताया कि परिवार, स्कूल, समाज, सरकार प्रत्येक स्तर पर संविधान में दी गई उक्त समानता को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के प्रयास किये जा रहे है, परन्तु अभी बहुत कुछ और करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा बालिकाओं के सशक्तीकरण  का सबसे बडा हथियार है, धरती एवं आसमान से लेकर अन्तरिक्ष तक, गॉव प्रधान से लेकर प्रधानमंत्री तक, प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी सफलता का परचम लहराया है। उन्होने कहा कि बालिकाओं को स्वंय की तुलना पुरूषों से करने की आवश्यता नही है, क्योकि वे अतुलनीय है। 

साक्षरता शिविर में वुमैन वेलफेयर अधिकारी शिवांगी, बाल एवं महिला संरक्षण के अध्यक्ष डा0 राजीव एवं एसडी इण्टर बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्य रजनी गोयल द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किये गये। इस अवसर पर भव्या शर्मा एवं पराविधिक स्वंय सेवक आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post