शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जिला क्रीडाधिकारी ने बताया कि खेल निदेशालय के निर्देशानुसार एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय के पत्र संख्या के अनुपालन में 28 से 31 दिसम्बर 2022 तक प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका हैण्डबाल प्रतियोगिता का आयोजन जौनपुर में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यालय द्वारा 17 दिसम्बर 2022 की प्रात 11 बजे स्थानीय स्पोर्टस स्टेडियम में जिला स्तर पर सब जूनियर बालिका हैण्डबॉल चयन/ट्रायल कराया जायेगा। दिसम्बर इच्छुक खिलाडी उक्त तिथि व समय से प्रतिभाग कर सकते है।
जिला क्रीडाधिकारी ने बताया कि प्रतिभाग करने वाले खिलाडियो की जन्मतिथि 01.01.2006 या उसकेे बाद की होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रतिभाग करने वाले खिलाडियो को जन्मतिथि प्रमाण-पत्र या आधार कार्ड की मूल कॉपी एवं छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य होगा।प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका हैण्डबाल प्रतियोगिता जौनपुर में
byHavlesh Kumar Patel
-
0
