एसडी ग्लोबल स्कूल में कला वर्कशॉप आयोजित

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। एसडी ग्लोबल स्कूल में बच्चों को मनोरंजन के लिए चित्रकला का कार्यक्रम कराया गया, जिसमें बिहार के हरी एन पाण्डेय ने स्कूल के सभी बच्चों को कागज, कपडे व दीवार पर तेल व रंग के द्वारा चित्र बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया, जिसकी मदद से हम उन चित्रों पर रंग व कढाई करके उन्हे आकर्षित बना सकते है व उन चित्रों को नए साल, दिपावली व जन्मदिन जैसें उत्सव पर भी बना सकते है। 

हरी एन पाण्डेय ने कहा कि बच्चों को पढ़ने के -2 मनोरंजन भी जरूरी होता है उन्होंने कहा कि ड्राइंग बच्चों की सिर्फ क्रिएटिव थिंकिंग को ही बेहतर नहीं बनाती, बल्कि इससे बहुत से फायदे भी है, इससे बच्चे में कई तरह के स्किल्स डेबलप होते है, क्योंकि जब बच्चा पढ़ने लगता है तो सबसे पहले वह जो चीज सीखता है, वह है ड्राइंग करना। उन्होंने कहा कि छोटा सा बच्चा अपने हाथ मे पेंसिल या कलर लेकर कॉपी वह दीवारी पर कलरिंग और ड्राइंग शुरू कर देता है, भले ही उसे सीधी लाइन खींचनी आए या ना आएलेकिन वह ड्राइंग करना काफी पसंद करता है उन्होंने कहा कि समय के साथ-2 उसकी ड्राइंग बेहतर होती जाती है उन्होंने कहा कि ड्राइंग से बच्चे के क्रिएटिव स्किल्स या लर्निंग एबिलिटी बढ़ती है। उन्होंने कहा कि अगर बच्चा खुश होकर ड्राइंग करता है तो इससे उनके व्यक्तित्व की कई तरह से प्रभावित करता है व आत्मविश्वास को भी बढ़ता है 

इस मौके पर स्कूल के निर्देशक डॉ. सिद्दार्थ शर्मा व स्कूल की प्रधानाचार्य अनुमलिक ने भी बच्चों के साथ-साथ हरी एन पाण्ड्य की कला की सराहना की। कार्यक्रम में प्रीति गोयल, रवि, निशा, ईशा शर्मा, रूपा, श्वेता राजपूत, दीपावली, श्वेता जैन, दीपिका, मोनिका वर्मा, अमिता, रूचि, सोनिका शर्माअभिलाषासागररवि कुमारसुमित गुप्ता, अरविन्द, सुभाष, अंकित, आदेश आदि का सहयोग रहा

Post a Comment

Previous Post Next Post