गौरव सिंघल, सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में 31 नग नई पेयजल योजनाओं के निर्माण हेतु संस्तुति की गई। 31 नग नई पेयजल योजनाओं की कुल लागत 9455.21 लाख रुपए हैं।जिलाधिकारी अखिलेश सिंह द्वारा बैठक में निर्देश दिए गए कि पेयजल योजनाओं का निर्माण ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण कराया जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि फर्म द्वारा पेयजल योजनाओं के निर्माण में बिछाई जाने वाली पाइप लाइन हेतु काटी जाने वाली सड़कों को कटर की सहायता से काटा जाए। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह द्वारा फर्म प्रतिनिधियों को कार्य में प्रगति बढ़ाने हेतु एवं अधिशासी अभियंता उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण को नियमित अनुश्रवण हेतु निर्देशित किया। पेयजल योजनाओं के निर्माण कार्यों में धीमी प्रगति को लेकर गहरी नाराजगी जताई गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण अमित कुमार व सहायक अभियंता अनुज कुमार सहित अन्य अधिकारी व फर्म प्रतिनिधि मौजूद रहे।
