गौरव सिंघल, सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में वैज्ञानिक पद्धति से मौन पालन के कृृषि एवं बागवनी आधारित व्यवसाय को बढावा देने के लिए उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अधीन औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र में 16 दिसम्बर 2022 से 31 जनवरी 2023 तक एक माह 15 दिन (45 दिन) का मौनपालन प्रशिक्षण आरम्भ किया जा रहा है।
संयुक्त निदेशक औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र ने बताया कि प्रशिक्षण में 18 वर्ष से ऊपर किसी भी आयु के पुरूष एवं महिलायें भाग ले सकते हैं। प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कक्षा आठ पास होना अनिवार्य है। प्रशिक्षण हेतु आवेदन पत्र किसी भी कार्य दिवस में केन्द्र के मौनपालन अनुभाग से प्राप्त किये जा सकते हैं। प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षणार्थियों को 10 रूपये पंजीकरण शुल्क देना होगा। प्रशिक्षणार्थियों को रहने एवं खाने पीने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी हेतु प्रभारी मौनपालन अनुभाग के मोबाइल नम्बर 9411459727 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
