गौरव सिंघल, सहारनपुर। शासन के निर्देशों के क्रम में दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत कक्षा 11-12 एवं उच्च शिक्षण संस्थाओं के लिए नयी संशोधित समय-सारणी निर्गत की गयी है। जिसके द्वारा संस्थाओं द्वारा मास्टर डाटा अपडेट करने एवं छात्रों के आनलाईन आवेदन करने हेतु संशोधित समय सारणी जारी की गयी है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी अर्चना ने बताया कि संस्थाओं द्वारा मास्टर डाटा अपडेट करने की अंतिम तिथि 19 दिसम्बर तथा छात्रो द्वारा फ्रैश एवं रिनीवल आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 दिसम्बर निर्धारित की गयी है। इसी के साथ समस्त संस्थाओं एवं छात्रों को कहा है कि इस बार छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि आधार सीडेड व एनपीसीआई मैप्ड बैंक खाते में हस्तान्तरित होगी, इसलिए समस्त छात्र अपना बैंक खाता आधार सीडेड व एनपीसीआई मैप्ड करा लें अन्यथा छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं हो पायेगा।
