शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय द्वारा प्रथम अन्तरमहाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन दून काॅलेज ऑफ एजूकेशन सहारनपुर में किया गया था, जिसमें विभिन्न जिलों व महाविद्यालयों के खिलाडियों ने विभिन्न भार वर्ग में से शामिल हुए, जिसमें एसडी काॅलेज ऑफ काॅमर्स के खिलाड़ियों ने भी प्रतिभाग किया। महाविद्यालय के कुश्ती खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में सभी जिलों व महाविद्यालयों के खिलाडियों को पछाड़कर विजय पताका फहरायी।
स्पोर्ट प्रथम अन्तरमहाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में एसडी काॅलेज ऑफ काॅमर्स के खिलाड़ियों ने परचम लहराया ऑफिसर अंकित धामा ने बताया कि महाविद्यालय के खिलाडी जुनैद कुरैशी ने 75 किलोग्राम भारवर्ग में अपने सभी प्रतिभागियों को हराकर गोल्ड को अपने नाम किया। उन्होने विजयी छात्र की इस जीत का श्रेय उसकी कडी मेहनत, खेल भावना व महाविद्यालय प्रबन्ध समिति को जाता है।
प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने विजयी खिलाडी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होने कहा कि महाविद्यालय के सतत् प्रयासों एवं छात्रों के कठिन परिश्रम के कारण ही उनका चयन विश्वविद्यालय की टीम में हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
.jpeg)
