सुशासन सप्ताह 19 से 25 दिसम्बर तक, अधिकारी गांव में करेंगे बैठक

गौरव सिंघल, सहारनपुर। मुख्य विकास अधिकारी  विजय कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सुशासन सप्ताह प्रशासन को गाँव की ओर मनाए जाने के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। 19 से 25 दिसम्बर तक सुशासन सप्ताह मनाया जायेगा, जिसका मूल उद्देश्य प्रशासन को गाँव की ओर ले जाने का होगा।

कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, खण्ड विकास अधिकारियों, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, ग्राम प्रधानों एवं ग्राम पंचायत सचिवों को सुशासन सप्ताह के दौरान प्रत्येक गाँव में बैठक कर समस्याओं को चिन्हीकरण कर उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए। 

उन्होने निर्देश दिए कि लम्बित जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी  अमित कुमार सहित सबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post