गौरव सिंघल, देवबंद। आर के पब्लिक स्कूल में पांचवे राज्य स्तरीय ओलंपिक दो दिवसीय खेल कबड्डी व रेस (दौड़ ) का शुभारंभ किया गया, जिसमें बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। राज्य स्तरीय ओलंपिक खेल में आसपास के क्षेत्रों के सभी स्कूलों के बच्चों ने भी भाग लिया व अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बसंत कुमार उपाध्याय व स्कूल के पीटीआई सर संजय त्यागी, रेस कोच आकाश मौर्य, दयाराम, आशु त्यागी व अश्वनी सर ने उनका सहयोग किया। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक राजेश चौहान, उप प्रबंधक डॉ. कुलदीप राणा व स्कूल की प्रधानाचार्य रेनू शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जय प्रकाश राणा चेयरमैन थाना भवन व भोपाल सिंह ग्राम प्रधान जड़ौदा जट उपस्थित रहे।

