गौरव सिंघल, सहारनपुर। उच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में जिला न्यायालयों तथा कलैक्ट्रेट से सेवानिवृत्त ऐसे कर्मचारीगण जिनकी आयु 65 वर्ष पूर्ण न हुई हो वे निर्धारित रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकते है।
अपर जिला जज व चयन समिति के अध्यक्ष ललित नारायण झा ने बताया कि विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय हेतु रीडर, अहलमद एवं चपरासी के पद पर नियुक्ति की जायेगी। उन्होंने बताया कि रीडर एवं अहलमद के लिए 4500 रूपये प्रतिमाह तथा चपरासी के लिए 100 रूपये प्रतिदिन मानदेय नियत किया गया है। उन्होंने बताया कि आवेदक अपना आवेदन 31 दिसम्बर 2022 तक प्रशासनिक कार्यालय जिला न्यायालय में प्रस्तुत कर सकते है।
