शि.वा.ब्यूरो, खतौली। शिक्षक दिवस के अवसर पर आज ब्लाक संसाधन केन्द्र में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गोरखपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर बीआरसी क्षेत्र के लगनशील शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक को खण्ड शिक्षा अधिकारी पंकज अग्रवाल द्वारा प्रमाण पत्र, माला तथा पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी पंकज अग्रवाल ने सभी सम्मानित शिक्षकों को उनकी मेहनत, लगनशीलता के लिए बधाई भी दी। उन्होंने सभी अध्यापकों को उनकी मेहनत के लिए भविष्य में पुरस्कार प्राप्त करने का आहवान किया। समारोह में शिक्षक अमीर आजम, मीनू शर्मा, संगीता अनुदेशक, सचिन त्यागी, स्वाति अग्रवाल, पवित कुमार, प्रवीण, धर्मेंद्र ककराला, संजीव, सचिन कुमार कानूनगोयान, रजनी, नरेन्द्र, कामिनी, सुदेश, हरिप्रकाश, अंशु रानी, विकास, अर्पित राठी सुशील, पंकज हरित, भावना त्यागी मीना आदि सहित नोडल संकुल शिक्षक अजय गुप्ता, अजय कौशिक, राजेन्द्र कुमार, कुलदीप जैन, पूनम, अनु मोघा, केशव, धर्मेंद्र, रोहित, मतीन अहमद, विनोद कुमार को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन पूनम रानी नोडल शिक्षक फुलत ने किया। इस अवसर पर कुलदीप जैन नोडल शिक्षक संकुल नावला, एआरपी धर्मवीर एवं अजीत सिंह, निकिता, नवनीत आदि का विशेष सहयोग रहा।
.jpg)