नावला की रश्मि सहित ब्लाॅक के 10 शिक्षक जनपद स्तर पर सम्मानित

शि.वा.ब्यूरो, खतौली। शिक्षक दिवस के अवसर पर समर्पण, नवाचार एवं शिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मान प्रदान करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में आज ब्लाॅक के ग्राम नावला के प्राथमिक विद्यालय नम्बर 3 में नियुक्त रश्मि सहित दाहोड़ की श्यामा सुंदरी, फुलत की शिप्रा, मुजाहिदपुर के सोविन्द्र, रामपुर की अंजलि, जौहरा की नेहा, सिकंदरपुर की राखी, खोकनी के प्रवीण व प्रिया रावत आदि 10 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर योगीराज बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षा गृह गोरखपुर से प्रसारित मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया।

ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि शिक्षक दिवस पर आज 100 शिक्षक, 10 एआरपी व 03 एसआरजी सहित 113 को प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र व शाल भेंट कर सम्मानित किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त सम्मान के लिए जनपद के सभी ब्लाॅक से अपने शिक्षण से नौनिहालों को नई दिशा प्रदान करके समाज में महती भूमिका अदा कर रहे 10-10 शिक्षकों की सूची जनपद स्तर पर उपलब्ध करायी गयी थी। उन्होंने बताया कि रश्मि व सोविन्द्र आदि शिक्षक नवाचार के माध्यम से अपने-अपने विद्यालयों में शिक्षा की रोशनी से क्षेत्र को प्रकाशित करने में लगे हुए हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post