गौरव सिंघल, देवबंद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह द्वारा आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना देवबंद क्षेत्र में गणमान्य व्यक्तियों के साथ गोष्ठी कर संवाद स्थापित किया गया तथा क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए और सभी से आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। एसएसपी सहारनपुर अभिनंदन सिंह आज देवबंद पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना क्षेत्र में गणमान्य व्यक्तियों के साथ गोष्ठी कर संवाद स्थापित किया। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। एसएसपी अभिनंदन सिंह ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी लोगों से आपसी सौहार्द, शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील भी की।

