शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ लोकेश गुप्ता के दिशानिर्देशन में आज निकटवर्ती ग्राम कैलावाड़ा कलाँ में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत एक मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन ग्राम प्रधान मनु चैधरी व जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ0 लोकेश गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से किया। शिविर की थीम सुरक्षा से सम्पूर्ण सुरक्षा तक रही, जिसका उद्देश्य एक ही स्थान पर समस्त स्वास्थ्य सेवा, जैसे- पंजीकरण, समान्य रोग, चर्म रोग, दन्त रोग, स्त्री प्रसूति रोग, यौन संबंध जनित रोग का उपचार, निःशुल्क जाँच व परामर्श तथा दवा वितरण भी है।
ब्लॉक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि शिविर में कुल 838 लाभार्थियों द्वारा पंजीकरण कराया गया, जिसमे समान्य रोग 510, चर्म रोग 92, स्त्री रोग 106, दंत रोग 36, गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग 432, योग परामर्श 105, परिवार नियोजन परामर्श 116, क्षय रोग स्क्रीनिंग 287, एचआईवी स्क्रीनिंग 225, बलगम जांच 23, शुगर जांच 316, रक्तचाप जांच 368, 105 एक्सरे जांच, आयुष ओपीडी 233, टीकाकरण 10 के साथ ही आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 45 आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। उन्होंने बताया कि शिविर में टीबी ग्रसित रोगियों को ग्राम प्रधान व जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा पोषण पोटली (प्रोटीन युक्त आहार) भी प्रदान किया गया।
ब्लॉक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अवनीश कुमार सिंह द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर का संचालन वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ0 कपिल तथा बीपीएम जावेद द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्त चिकित्सकों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान भी किया गया। शिविर में डॉ0 सुप्रिया, डॉ0 ध्रुुव, डॉ0 वेद भूषण, डॉ0 चेतन, डॉ0 मुजीबुर रहमान, फार्मासिस्ट अमरीश, एचईओ उमेश, धर्मदास, विकुल, रश्मि, बबीता, ममता, हरेंद्री, लक्ष्मी, दीपक, रोहित, पार्वती, आशा आदि समस्त आशा कार्यकत्रिओं का कैम्प में सराहनीय योगदान रहा।


