दोमुई सांप दिखाकर औषधि के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार

गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद की थाना कुतुबशेर पुलिस ने दोमुई सांप दिखाकर औषधि के नाम पर आमजन से धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर ठग/अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आज मुखबिर की सूचना पर थाना कुतुबशेर पुलिस ने चैकिंग व गश्त के दौरान दोमुई सांप दिखाकर औषधि के नाम पर आमजनों से धोखाधड़ी करने वाला एक शातिर ठग आस मौहम्मद पुत्र मौहम्मद को दबनी कब्रिस्तान वाले खंडजे पर पूजा एन्कलेव के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके कब्जे/निशानदेही पर दो अदद दुमुही सर्प, 04 लाख 94 हजार रुपये नकद, 127 गड्डी मनोरंजन नोट व 145 सफेद कागजों की गड्डी, 02 अदद कूटरचित आधार कार्ड, 01 कार ऑडी क्यू 3 रजि0 न0 DL12CM4747 व 01 नोट गिनने वाली मशीन बरामद हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post