गौरव सिंघल, बेहट। थाना पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गयी एक मोटर साईकिल व एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
बता दे कि सोम सिंह पुत्र रोशन लाल ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोर द्वारा उसकी मोटर साईकिल संख्या UP 11 CF 4548 चोरी कर लेने के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह दीक्षित के नेतृत्व में थाना पुलिस ने उपरोक्त चोरी की घटना का अनावरण करते हुए आबिद पुत्र अख्तर व कुर्बान पुत्र हाशिम को गंदेवड तिराहे से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी गयी मोटर साईकिल बजाज प्लेटिना रंग काला रजि0 न0- UP11CF4548 व एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
