हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित गिरफ्तार, कब्जे से डम्पर बरामद

गौरव सिंघल, चिलकाना। थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक डम्पर बरामद किया है। जगजीत राणा पुत्र संदीप कुमार ने थाने में तहरीर देकर डम्पर नं0-HR58-C-9284 के चालक द्वारा डम्पर को तेजी व लापरवाही से चलाकर उसकी कार आल्टो नं0-HR 06-S-6390 में टक्कर मार देना व चिल्लाने पर उक्त चालक द्वारा पुनः जान से मारने की नीयत से वादी की कार में दो से तीन बार टक्कर मारकर गाडी को क्षतिग्रस्त कर देने के सम्बन्ध में थाना चिलकाना पर बीएनएस में मामला पंजीकृत कराया था। 

थानाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त जुनैद पुत्र जमील को घटना में प्रयुक्त डम्पर (HR58-C-9284) के साथ सुल्तानपुर बाईपास तिराहे से गिरफ्तार किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post