गौरव सिंघल, सहारनपुर। मण्डलायुक्त डॉ0 रूपेश कुमार ने बताया कि सहारनपुर, मुरादाबाद एवं मेरठ की संयुक्त मण्डलीय खरीफ अभियान फसलोत्पादन गोष्ठी-2026 का आयोजन मण्डल मुख्यालय जनपद मुरादाबाद में 10 जून दिन बुधवार को पूर्वान्ह 10ः30 बजे से कृषि उत्पादन आयुक्त उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में तीर्थकर महावीर विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह में किया जाएगा। डॉ0 रूपेश कुमार ने मण्डल के तीनों जनपदों के जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि मण्डलीय खरीफ गोष्ठी में प्रतिभाग करने हेतु मण्डल के कृषि एवं समबद्ध विभागों से संबंधित अधिकारी एवं मण्डल स्तरीय अधिकारियों को सुसंगत सूचनाओं सहित समय से प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करें।
मण्डलीय खरीफ अभियान फसलोत्पादन गोष्ठी मुरादाबाद में 10 जून को
byHavlesh Kumar Patel
-
0
