शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। विकास खंड मोरना के खादर क्षेत्र के ग्राम मीरावाला में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. हरेंद्र कुमार व उनकी टीम ने गला घोटू बीमारी के बचाव हेतु निःशुल्क टीकाकरण किया। इस अवसर पर गांव में आयोजित बहु उद्देश्य शिविर में पशु पालकों को विभागीय योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए पशुओं का उपचार किया गया। शिविर के आयोजन में ग्राम प्रधान घसीटा सिंह का विशेष योगदान रहा।
पशु चिकित्सा अधिकारी व उनकी टीम ने ग्राम मीरावाला में किया गलघोटू बीमारी के बचाव को निःशुल्क टीकाकरण
byHavlesh Kumar Patel
-
0
