दो शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से अवैध चरस बरामद

गौरव सिंघल, सहारनपुर। थाना मण्डी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो शातिर नशा तस्कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 215 ग्राम अवैध चरस बरामद की है।

बता दे कि पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतु परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनों जनपदों में ऑपरेशन सवेरा-नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के कुशल नेतृत्व में आज  मुखबिर की सूचना पर थाना मण्डी पुलिस ने चैकिंग व गश्त के दौरान वसीम पुत्र सलीम व शाहरूख पुत्र जहाँगीर को मण्डी समिति परिसर में सब्जी मण्डी से कुडाघर की तरफ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वसीम व शाहरूख उपरोक्त के कब्जे से कुल 215 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post