गौरव सिंघल, बड़गांव। जनपद की थाना बडगाँव पुलिस ने पंजाब राज्य से दो गुमशुदा बच्चों को बरामद कर सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बता दे कि बीते दिन दो बच्चें रविन्द्र उम्र करीब 11 वर्ष तथा अंशराज उम्र 10 वर्ष जो घर से नाराज होकर ट्रेन में बैठ गये थे, बच्चे काफी परेशान व रो रहे थे। ट्रेन में ही सफर कर रहे पंजाब निवासी विनोद पुत्र सुरेन्द्र निवासी ग्राम मोगा शहर थाना मोगा जिला मोगा जो अपनी रिश्तेदारी में बड़गांव जा रहे थे, उन्होंने दो बच्चो को अपने साथ लाकर थाना बड़गांव पुलिस को सकुशल सुपुर्द कर दिया। थाना बड़गांव पुलिस ने घटना के विषय में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।
आपरेशन मुस्कान के दृष्टिगत थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में थाना बडगांव पुलिस ने बच्चों से जानकारी की गयी तो बच्चें ग्राम राजपुरा गुरूअंगद देव कालोनी के रहने वाले पाये गये। जिसके पश्चात वहाँ के सरपंच मान सिंह से मोबाइल पर सम्पर्क किया गया तथा बच्चों के परिजन रामाश्रय व राजीव गिरी के मोबाईल नम्बर 9872426464 तथा 6283139017 पर सम्पर्क कर बच्चों के बारे में जानकारी की गयी और परिजनों को थाने आकर अपने अपने बच्चों को ले जाने हेतु कहा गया। इस पर गुमशुदा बच्चों के परिजन थाना बड़गांव पहुंचे तथा अपने बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने थाना बडगांव पुलिस की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया और गुमशुदा बच्चों के परिजन अपने-अपने बच्चों को साथ लेकर चले गये।
