गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद की थाना जनकपुरी पुलिस ने ज्वैलर्स की दुकान से सोने की अंगूठी चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो महिला अभियुक्ता सहित कुल चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गयी दो अद्द अंगूठी (पीली धातु) बरामद की है।
बता दे कि बीती 24 मई को वादी मोहित वर्मा पुत्र रमेश वर्मा निवासी दीनानाथ बाजार थाना मण्डी जिला सहारनपुर ने थाने में लिखित तहरीर देकर अज्ञात चोर द्वारा धोखाधड़ी करते हुए उसकी ज्वैलर्स की दुकान से सोने की अंगूठी के बदले पीतल की अंगूठी रखकर सोने की अंगूठी चोरी कर ले जाने की सूचना के सम्बन्ध में थाना जनकपुरी पर मुकदमा पंजीकृत कराया था। थाना ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में लिप्त चार वांछित अभियुक्तों वसीम पुत्र नसीर, मेहरान पुत्र आशिफ, नेहा पत्नी शहजाद व नईमा पत्नी आशिफ को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तगणों की निशानदेही पर चोरी गयी 02 अदद अंगूठी (पीली धातु) बरामद हुई है।
