शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय व राज्य अध्यापक पुरस्कार से पुरस्कृत शिक्षक वेलफेयर सोसाइटी की मंडलीय बैठक का आयोजन किया। बैठक का संचालन राष्ट्रीय पुरस्कृत ब्रजपाल राठी द्वारा किया गया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार मौजूद रहे। बैठक में पुरस्कृत शिक्षको द्वारा बारी-बारी से अपने विचार रखे गए। बैठक में पुरस्कृत शिक्षको की मूलभूत आवश्यक्ताओं यथा केन्द्र की तरह तीन साल सर्विस मे वृद्धि व व्यक्तिक वेतन के स्थान पर एक वेतन वृद्धि आदि पर भी चर्चा हुई।
इस अवसर पर जनपद के समस्त राष्ट्रीय एवं राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षको के नाम, पदनाम विद्यालय व पुरस्कार प्राप्त करने का वर्ष आदि विवरण सहित शिलापट्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्मानित समस्त शिक्षको की उपस्थिति में स्थापित कराया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने आह्वान किया कि वे भी हमारे साथ मिलकर शिक्षा की गुणवत्ता में गुणात्मक सुधार लाये जाने हेतु एक टीम के रूप में कार्य करें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नें कहा कि नवाचारी शिक्षकों की टीम बनाकर नई - नई शिक्षण विधाओं को विद्यालयों में लागू किया जाए और आप सब में जो रिटायर हैं, विद्यालयों में जाकर मनोयोग से सहयोग अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग का दरवाजा आपके लिए हमेशा खुला है।
सोसाइटी के संरक्षक महावीर सिंह, मंत्री ऋषि पाल, मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार, जिला अध्यक्ष शामली अजय मलिक व जनपद मुजफ्फरनगर के राजेंद्र भारसी, सीताराम, बृजपाल सिंह राठी, निर्मला जैन, जनेश्वर दास, सीता देवी, बृजबाला गुप्ता, प्रेम दत्त, स्वदेश चैधरी, तेजपाल सिंह, राजेश्वरी कौशिक, शकुंतला देवी, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, सतपाल सिंह, डॉक्टर सविता शर्मा, गीता रानी, अखलाक अहमद, रीना सिंह डॉक्टर सोनिया कुमारी, हिदायतुल्लाह आदि राष्ट्रीय व राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक व कार्यक्रम के संयोजक पूर्वी पाठशाला के पूर्व प्रधानाध्यापक सीताराम उपस्थित रहे।


