यूपी बोर्ड में 10वीं-12वीं के टॉपर 10 मेधावी छात्र-छत्राओं को प्रशस्ति पत्र व मैडल और 21000 का चेक प्रदान कर सम्मानित किया

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित केंद्र एवं राज्य स्तरीय बोर्ड परीक्षाओं में  उच्च अंक अंक प्राप्त करने वाले 1682 मेधावी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों और  प्रधानाचार्यों के सम्मान हेतु राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जो लोक भवन सभागार लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये युवा हमारे प्रदेश और देश का भविष्य हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की इस सफलता के पीछे उनके अभिभावकों के त्याग और प्रधानाचार्यों व शिक्षकों के विशेष मार्गदर्शन की सराहना की। मुख्यमंत्री ने उच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों छात्र-छात्राओं को 01 लाख का चेक, मेडल व प्रशस्ति पत्र एवं पगड़ी पहना कर सम्मानित किया।

जनपद स्तर पर विकास भवन के सभागार में सीधा सजीव प्रसारण  विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, रालोद के जिला अध्यक्ष संजय राठी, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश श्रीवास, सम्बंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य, अध्यापक, मेधावी छात्र-छात्राओं आदि ने मुख्यमंत्री के उद्बबोधन को सुना व देखा।

विकास भवन सभागार में आयोजित उक्त समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जनपद स्तर पर उच्च अंक प्राप्त करने वाले हाईस्कूल के 9 तथा इंटरमीडियट के 10 मेधावी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों और संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को प्रशस्ति पत्र व मैडल और 21000 रुपए का चेक देकर सम्मानित किया।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि आज का दिन बहुत ही हर्ष का विषय है कि मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह  का आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि ष्आज का युग विज्ञान,नवाचार और तकनीक का है। हमारे छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त कर यह साबित कर दिया है कि उनमें अद्भुत प्रतिभा है। उन्होंने कहा कि सरकार हर कदम पर इन मेधावियों को आगे बढ़ने के लिए संसाधन और बेहतर माहौल उपलब्ध कराने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि छात्र-छात्राएं जिस क्षेत्र में जाना जाता है, उसे उस क्षेत्र में जाने दें, उसको रोकना नहीं चाहिए। वह अवश्य सफल होगा।

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अध्ययन से ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष संजय राठी ने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियां पूरे जनपद का गौरव हैं। उन्होंने मेधावियों को सम्मानित किए जाने की पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे युवाओं में प्रतिस्पर्धा एवं उत्कृष्टता की भावना विकसित होती है।

जिलाधिकारी ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि का सम्मान नहीं, बल्कि पूरे समाज और शिक्षा व्यवस्था के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि ऐसे छात्र-छात्राएं आने वाली पीढ़ी के लिए आदर्श बनते हैं और शासन द्वारा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण ने विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम, समय प्रबंधन एवं सकारात्मक सोच को सफलता का आधार बताते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन में स्थायी उन्नति का मार्ग प्रशस्त करती है।

कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य राजीव कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. विकास कुमार, डॉ. रणवीर सिंह, अलका, ललित मोहन गुप्ता, आशीष द्विवेदी, संदीप कुमार कौशिक, प्रवीण चैधरी, आशुतोष सिंह, अजय कुमार, भारत शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post