शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जिला जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र की उपायुक्त उद्योग ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में अन्य पिछडा वर्ग के व्यक्तियों के लिए प्रशिक्षण योजनान्तर्गत प्रशिक्षार्थियों का चयन ऑन-लाईन आधार पर किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अन्य पिछडा वर्ग के व्यक्तियों के लिये स्वरोजगार युक्त बनाने हेतु सामुहिक प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत एक प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र के तत्वाधान में आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम 04 माह की अवधि का होगा, जिसमें 01 माह का सैद्धान्तिक प्रशिक्षण एवं 03 माह का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जायेगा।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन वेबसाइट www.msme.up.gov.in पर 15 जून तक ऑनलाईन कर सकते है। उन्होंने कहा कि योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने हेतु जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क किया जा सकता है।