साहिब श्री गुरू ग्रंथ साहिब के सार मूल मंत्र के पाठ करने वाली संगत को सम्मानित किया

गौरव सिंघल, देवबंद। साहिब श्री गुरू ग्रंथ साहिब के सार मूल मंत्र का पौने दो लाख बार घरों में पाठ करने वाली संगत को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। महिला सुखमणि सेवा सोसाइटी द्वारा गुरूद्वारा साहिब में आयोजित कार्यक्रम में 40 दिनों से चल रहे श्री सुखमणि साहिब के पाठ की लड़ी के भोग डाले गए। भोली मनचंदा ने कहा कि 40 दिनों तक चले पाठ में समूह साध संगत ने सहयोग दिया है, सभी का आभार है। हरमीत कौर ने कहा कि मूल मंत्र के पाठ की लड़ी में सवा लाख मूल मंत्र करने का लक्ष्य रखा गया था। जिसमें संगत ने सवा लाख की जगह एक लाख 77 हजार 783 मूल मंत्र के पाठ किए। भाई धर्म सिंह ने कहा कि हमें अपने बच्चों को गुरबाणी से जोड़ना चाहिए, माताओं को घरों में नियम बनाना चाहिए कि स्कूल जाने से पहले बच्चें मूल मंत्र का पाठ अवश्य करें। इस दौरान मूल मंत्र के पाठ करने वाली संगत को गुरूद्वारा कमेटी की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम उपरांत गुरू का अटूट लंगर बरताया गया। इस अवसर पर हरबंस कौर, पपिन्द्र कौर, पिंकी कौर, नीलम कौर एडवोकेट, मोहिनी सोढी, दीपिका छाबड़ा, रीना भारती,राजेंद्र कौर, गुरमीत बेदी, कांति सचदेवा, बेबी कौर, टिंकल सोढी, बबनीश कौर, परम कौर, चिंकी बतरा, हरप्रीत कौर, रोजी कौर, गुरविंदर कौर आदि मौजूद रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post