गौरव सिंघल, देवबंद। जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा तहसील देवबंद के तत्वावधान में आज आर्य समाज चंदेना कोली में प्रातः 8 बजे महायज्ञ का आयोजन किया गया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह की श्रृंखला में योग शिक्षक अरुण आर्य जी ने एक घंटा विभिन्न आसान एवं प्राणायाम कराया। इस दौरान प्रभात आर्य, विपिन आर्य एवं जोगेंद्र प्रधान ने अष्टांग योग की विस्तृत जानकारी दी। तदोपरांत सभा की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए। मुख्यतः जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा तहसील देवबंद की महिला सभा का गठन किया गया, जिसमें नरेशना आर्या पुनः प्रधान, संतोष आर्या उप प्रधान, पूनम आर्या मंत्री, करुणेश आर्या पुनः उप मंत्री मनोनीत की गई। ऊषा आर्या, बबलेश आर्या, संगीता आर्य, सुनीता आर्या आदि सदस्या मनोनीत की गई। इस अवसर पर जिला प्रधान महिपाल आर्य, जिला उप प्रधान मुकेश आर्य, जिला उप मंत्री विपिन आर्य, तहसील प्रधान अमरीश आर्य, मंत्री डॉ. सुरेंद्र आर्य, राजबीर आर्य,अजब सिंह आर्य, राजेश आर्य, संदीप आर्य, सतीश प्रधान, देवपाल मंत्री, पंकज आर्य, कन्हैया, मुकेश आर्य, देवी दयाल, रोहित आर्य, डिंपल आर्य, ईश्वर आर्य, विकास आर्य, शिराज आर्य, यशपाल आर्य, पम्मी आर्या, सुभद्रा आर्या, पूनम आर्या आदि सैकड़ों आर्य बंधु उपस्थित रहे।
जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा के तत्वावधान में महायज्ञ आयोजित
byHavlesh Kumar Patel
-
0
