गौरव सिंघल, सहारनपुर। पुलिस ने अवैध खनन करने वालों पर करारा प्रहार करते हुए अवैध खनन सामग्री का परिवहन कर रही दो ट्रैक्टर-ट्राली को सीज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक नकुड़ देवेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाना नकुड़ पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने चैकिंग के दौरान अवैध खनन की सूचना पर ग्राम टाबर के पास से दो नीले रंग को सोनालीका DI-750 III ट्रैक्टर मय रेत से भरे डबल जोड़ा ट्राला को रोककर चैक करने का प्रयास किया तो चालक मौके से फरार हो गये। दोनों ट्रैक्टर ट्रालियों से अवैध खनन का कार्य किया जा रहा था, उपरोक्त ट्रैक्टरों को मय खनिज यमुना की बालू से भरी हुई ट्राली के थाना परिसर में खडा कराया गया है। खनन संबंधी अग्रिम समस्त कार्यवाही हेतु रिपोर्ट तैयार कर सम्बन्धित विभागो को प्रेषित की जा रही है ।
संयुक्त टीम ने चैकिंग के दौरान अवैध खनन का परिवहन कर रही दो ट्रैक्टर-ट्राली सीज की
byHavlesh Kumar Patel
-
0
