इस अवसर पर मुख्य पोस्टमास्टर जनरल गणेश वी. सावळेश्वरकर ने कहा कि डाक टिकटों के माध्यम से देश की संस्कृति, कला, विरासत, इतिहास, महान विभूतियों और प्रमुख घटनाओं, ज्ञान-विज्ञान व उपलब्धियों को दर्शाया जाता है, जो संचार के साथ-साथ राष्ट्रीय गौरव और विरासत को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय डाक विभाग की कस्टमाइज़्ड डाक टिकट योजना संस्थानों, उद्योगों एवं संगठनों को अपनी उपलब्धियों, विरासत और ब्रांड पहचान को एक विशिष्ट मंच प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि ग्रुप मंगलम की उपलब्धियों को समर्पित यह कस्टमाइज़्ड डाक टिकट संस्था की दीर्घकालिक सफलता, उसके उत्कृष्ट योगदान और समाज में स्थापित विश्वास का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान है। उन्होंने कहा कि ग्रुप मंगलम ने विकास और विश्वास की एक सशक्त विरासत का निर्माण किया है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।
पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाक टिकट केवल एक स्मृति नहीं, बल्कि इतिहास का दस्तावेज होता है। उन्होंने कहा कि हर डाक टिकट के पीछे एक कहानी छुपी हुई है और इस कहानी से आज की युवा पीढ़ी को जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह विशेष डाक टिकट ग्रुप मंगलम की प्रेरणादायी गाथा को देशभर के लोगों तक पहुँचाने के साथ-साथ उसकी गौरवशाली विरासत को आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित करने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि डाक टिकट वास्तव में एक नन्हा राजदूत है, जो विभिन्न देशों का भ्रमण करता है एवम् उन्हें अपनी सभ्यता, संस्कृति और विरासत से अवगत कराता है।
ग्रुप मंगलम के अध्यक्ष विपिन प्रकाश मंगल ने ग्रुप मंगलम की 84 वर्षों की सफल यात्रा की चर्चा करते हुए करते हुए कहा कि वर्ष 1942 में राजस्थान के ब्यावर में स्वर्गीय तेजमल जी मंगल द्वारा स्थापित, ग्रुप मंगलम ने उत्कृष्टता और प्रगति की एक सशक्त विरासत का निर्माण किया, जिसे क्रमिक नेतृत्व द्वारा नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया गया। आज, 84 वर्षों के विश्वास और समावेशी विकास यात्रा में लिखे नवाचार के साथ ग्रुप मंगलम एक प्रतिष्ठित समूह के रूप में स्थापित है। उन्होंने कहा कि यह समूह कृषि उत्पाद, स्टेनलेस स्टील और रिटेल जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सफलतापूर्वक कार्यरत है। इनका उद्देशय मजबूत कॉर्पोरेट नागरिकता को “ग्राहक-प्रथम” दृष्टिकोण के साथ संतुलित करना है, ताकि आधुनिक औद्योगिक चुनौतियों का प्रभावी समाधान किया जा सके। ग्रुप मंगलम के ओम प्रकाश मंगल ने कहा कि भारतीय डाक विभाग द्वारा ग्रुप मंगलम पर कस्टमाइज्ड डाक टिकट एवं विशेष आवरण जारी किया जाना पूरे मंगलम परिवार के लिए अत्यंत गर्व, सम्मान और भावनात्मक महत्व का अवसर है।
