गौरव सिंघल, सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जिला प्रशासन से कहा कि वह शाकुंभरी तीर्थ स्थल में चल रहे विकास कायों का शीघ्र पूरा कराए और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए। जाए।
बता दें कि 28 मई की रात मौसम बिगडने पर शाकंभरी देवी स्थल में आई जबरदस्त बाढ में दो महिलाओं की मौत हो गई थी और सैकडों दुकानें एवं वाहन बह गए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए किसी सरकारी विभाग एवं अफसर की जिम्मेदारी तय नहीं की। उनके दौरे से पहले वहां के चैकी इंचार्ज पर दोष मढ़ते हुए एसएससी अभिनंदन सिंह ने उसे मुअत्तल कर दिया था। दोनों मृतकों के परिजनों के आश्रितों को प्रशासन पहले ही चार-चार लाख की मुआवजा राशि आवंटित कर चुका था। एडीजी पुलिस मेरठ जोन भानु भास्कर ने मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक की जानकारी एक वीडियों संदेश के जरिए दी।
पूर्व के दौरों की तरह ही इस बार भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से पूरी तरह से दूरी बनाए रखी। विपक्षी दलों के सांसदों एवं विधायकों को भी सीएम योगी से दूर रखा गया। विपक्षी दलों ने योगी के बार-बार सहारनपुर आने पर सवाल उठाए है। विपक्षी दल के एक विधायक का कहना था कि शायद मुख्यमंत्री निराशा की हालत में है। बैठक में कमिश्नर डा.रूपेश कुमार, डीआईजी अभिषेक सिंह, डीएम अरविंद कुमार चैहान, एसएसपी अभिनंदन सिंह एवं सभी विभागों के बड़े अफसर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाकुंभरी देवी स्थल पर करीब एक घंटा रहे।
