इलेक्ट्रिक स्कूटर शोरूम के उद्घाटन में बॉलीवुड और टीवी जगत की कई जानी-मानी हस्तियां रही मौजूद

गौरव सिंघल, सहारनपुर। पर्यावरण संरक्षण और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू हुए इलेक्ट्रिक स्कूटर शोरूम के उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड और टीवी जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। ग्रैंड ओपनिंग कार्यक्रम में बॉलीवुड कोरियोग्राफर पप्पू खन्ना, अभिनेता अरुण बख्शी, अर्जुन फिरोज खान, शहबाज खान, हरीश कुमार, मुश्ताक खान और टेलीविजन अभिनेत्री चाहत पांडे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। शोरूम के ओनर रकम सिंह राणा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। 

कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर कम खर्च में बेहतरीन माइलेज देंगे और पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने में मदद करेंगे। बढ़ते पैट्रोल-डीजल के दामों के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना समय की मांग है। उद्घाटन के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। शोरूम संचालक ने बताया कि शुरुआती ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी रखे गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post