टीजीटी परीक्षा शुचितापूर्ण, पारदर्शी व नकलविहीन कराने को डीएम-एसएसपी ने लिया व्यवस्थाओं जायजा

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा को जनपद में शुचितापूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा निरंतर परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक परीक्षा को शुचितापूर्ण, पारदर्शी, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद पुलिस व प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा निरंतर परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं हेतु का निरीक्षण किया तथा ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए । जनपद में टीजीटी परीक्षा हेतु कुल 12 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं, जहां परीक्षा दो दिवस तक प्रतिदिन दो-दो पालियों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। भ्रमण के दौरान अधिकारियों द्वारा परीक्षा केन्द्रों के प्रवेश द्वारों पर अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, कंट्रोल रूम से सतत निगरानी, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा कक्षों की निगरानी तथा परीक्षा केन्द्रों के आसपास कानून एवं शांति व्यवस्था का निरीक्षण किया गया, साथ ही परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता, नकल अथवा व्यवधान उत्पन्न करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केन्द्रों एवं उनके आसपास सतर्क दृष्टि बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखें।

Post a Comment

Previous Post Next Post