गौरव सिंघल, देवबंद। श्री गीता प्रचार समिति सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में श्री गीता भवन देववृन्द में गीता दर्पण पुस्तक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर समिति के सभी सदस्यों द्वारा पहले सुंदरकांड व आरती की गई। उसके बाद धार्मिक पुस्तक गीता दर्पण का विमोचन किया गया। प्रसाद वितरण व आरती अनिता तायल द्वारा कराई गई। संयोजक सुशील कर्णवाल व देवीदयाल रहे। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अजय बंसल, उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, महामंत्री सुधीर गर्ग रहे। इस अवसर पर समिति की महिला मंडल द्वारा सुंदरकांड भी कराया गया। महिला मंडल से मंजू शर्मा, डा. कांता त्यागी, सुदेश शर्मा आदि मौजूद रही।
श्री गीता प्रचार समिति सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में गीता दर्पण पुस्तक का विमोचन हुआ
byHavlesh Kumar Patel
-
0
